फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्वेता ठाकुर बनी अंबोटा स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष

Sat, 05 Oct 2024 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा की स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्वेता ठाकुर होंगी। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वसम्मति न बनने पर मुख्य मुकाबला श्वेता ठाकुर व ममता ठाकुर के बीच हुआ।
इसमें 32 मतों के अंतर से श्वेता ठाकुर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष निर्वाचित होने में सफल रहीं। इससे पहले प्रबंधन समिति का चुनाव कोरम पूरा न होने के चलते टाल दिया गया था। शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए दोबारा चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इस चुनाव प्रक्रिया में 199 अभिभावकों ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए श्वेता ठाकुर और ममता ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस पर कुल 199 अभिभावकों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें से तीन मत निरस्त हुए, जबकि श्वेता ठाकुर को 99 तो ममता ठाकुर को 67 मत प्राप्त हुए। श्वेता ठाकुर ने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अभिभावकों सहित स्कूल स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता ठाकुर ने कहा कि उनका मुख्य ध्येय स्कूल के एकेडमिक क्रियाकलापों पर केंद्रित रहेगा। अंबोटा स्कूल के विद्यार्थी भी स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान पाएं। इस पर शिक्षकों को विशेष बल देने को कहा जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य प्रेम दास ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति को साथ लेकर स्कूल के विकास पर भी बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें