फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्युत् उपमंडल ऊना के उपभोक्ताओं ने नहीं की 40 लाख बिलों की अदायगी

Sat, 05 Oct 2024 02:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। विद्युत् उपमंडल ऊना नंबर-एक के तहत बिजली मीटर बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ता सतर्क हो जाएं। समय पर बिल अदा न करने पर इन उपभोक्ताओं को मीटर कनेक्शन से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उपमंडल के अधिकारियों ने बिल को जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अन्यथा इसके बाद बिना कोई सूचना दिए लेट लतीफ उपभोक्ताओं के बिजली मीटर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू होगी। साथ ही हिदायत दी है कि एक बार बिजली मीटर कनेक्शन कटने पर दोबारा जोड़ने के लिए समय लग सकता है। ऐसे में उपभोक्ता स्वयं ही जिम्मेदारी समझते हुए बिजली बिल जमा करवा दें।
विद्युत बोर्ड उपमंडल ऊना नंबर एक के अधिकारियों की माने तो क्षेत्र के 1248 उपभोक्ताओं ने 40,42,912 रुपये की बिल राशि जमा नहीं कराई है। ये उपभोक्ता पिछले एक माह से बिजली का बिल जमा नहीं कर पाए हैं। ऐसे उपभोक्ता शहर से बाहर रह रहें हैं, वे अपने बिल इस माह आठ अक्तूबर तक जमा करवा दें, ताकि बिजली का कनेक्शन न कट सके। कर्मचारियों की कमी होने के कारण कटे हुए कनेक्शन को दोबारा जोड़ने में समय लग सकता है। वहीं, विद्युत् उपमंडल ऊना नंबर-एक के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें