फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शुभकीर्ति ने कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में पीएचडी की हासिल की उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग से तहसील बंगाणा के बुलाने गांव की शुभकीर्ति शर्मा ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका शोध विषय इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों के लिए बहुउद्देशीय अनुकूलन एल्गोरिदम रहा, जो आधुनिक इंजीनियरिंग व संगणनात्मक अनुसंधान में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
शुभकीर्ति शर्मा ने अपने शोध में जटिल समस्याओं के समाधान के लिए नवीन एल्गोरिदम विकसित किए, जिनके 100 से अधिक उद्धरण हो चुके हैं। उनके शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और सम्मेलनों में प्रकाशित हुए हैं। यह शोध भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विश्लेषण और इंजीनियरिंग प्रणालियों के अनुकूलन में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि में उनके शोध मार्गदर्शक डॉ. विजय कुमार एवं सह-मार्गदर्शक डॉ. कमलेश दत्ता का विशेष योगदान रहा। उनकी सफलता पर एनआईटी हमीरपुर परिवार व क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें