फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छाओं को पूरा करती है श्रीमद्भागवत कथा : शिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल(ऊना)। बडोआ के राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन समाजसेवी योगराज जोगी भागवत कथा में सम्मिलित हुए। आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने कथा के मुख्य यजमान कुलदीप शर्मा एवं रक्षा शर्मा से विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथावाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य के सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्प वृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है वही साक्षात भगवान है। इस मौके पर श्रीमद्भागवत सप्ताह के चौथे दिन कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें