फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची नए शिक्षा सत्र से पहले जारी करे सरकार : शशि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने शिक्षा विभाग और राज्य सरकार से मांग की है कि अति शीघ्र प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची जारी की जाए। संघ के महासचिव शशि सैनी ने बताया कि वर्तमान में 700 से अधिक पाठशालाएं आज बिना प्रधानाचार्य के चल रही हैं। एक तरफ सरकार शिक्षा में सुधार लाने के प्रयास कर रही है, दूसरी ओर बिना प्रधानाचार्य के इतनी पाठशालाएं होना निराशाजनक है। ऐसे में सरकार के प्रयासों का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। 1999 में नियुक्त हुए प्रवक्ताओं को 25 वर्षों की सेवा के बाद एक भी पदोन्नति नहीं मिल पाई है और हर महीने बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे है। पिछले दो वर्षों से सरकार ने प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची जारी नहीं की। इससे प्रवक्ता साथियों में सरकार के प्रति निराशा है। इसके अलावा प्रवक्ता ने सरकार को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रवक्ता संघ ने मांग की है कि प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा प्रवक्ताओं के पक्ष में 90:10 किया जाए। इसके अलावा प्रवक्ता संघ ने सरकार से छठे वित्त आयोग की देय बकाया राशि और महंगाई भत्ता भी जारी करने की मांग की। इसके अलावा प्रवक्ता संघ ने सरकार से स्थानांतरित होने पर विभाग के पास अपना पक्ष रखने के लिए जो एक महीने का समय दिया था उसे घटा कर सात दिन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें