फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम हमारे जीवन का आधार : वीरेंद्र कंवर

विज्ञापन
बंगाणा में आयोजित रामलीला में पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर को सम्मानित करते हुए ।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हटली क्लब 67 वर्षों से लगातार करवा रहा रामायण मंचन
विज्ञापन

25 वर्षों से लगातार मुझे आने का मिल रहा मौका,


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर श्री राम नाटक क्लब हटली ने पंचम नवरात्र के अवसर पर भव्य रामायण का मंचन करवाया। इसमें वॉलीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लब की ओर से उन्हें इस आयोजन के दौरान सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने श्रद्धा भाव से कहा कि श्री राम हमारे जीवन का आधार हैं। उनका व्यक्तित्व जीवन की शुरुआत से लेकर समापन तक मार्गदर्शन प्रदान करता है। प्रभु श्री राम की ओर से दिखाए गए आदर्श आज भी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यदि हम उनके पदचिह्नों पर चलें तो न केवल अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं, बल्कि समाज को भी सही दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने श्री राम नाटक क्लब हटली की 67 वर्षों से चल रही सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह मंचन क्षेत्र की धार्मिक आस्था को मजबूती देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि पिछले 25 वर्षों से उन्हें इस आयोजन में लगातार भाग लेने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें