ऊना एमसी पार्क के समीप लगे भंछारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए राहगीर।संवाद
ऊना। एमसी पार्क के समीप नगर परिषद की मार्केट के दुकानदारों ने पहले भंडारे का आयोजन किया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का प्रसाद स्थानीय लोगों सहित राहगीरों में वितरित किया गया। भंडारे के प्रसाद में कड़ी, दाल के साथ चावल और खीर आदि को लोगों के लिए परोसा गया। दुकानदारों में सुभाष चंद, जितेंद्र सिंह, रवि कुमार, संजीव साहनी, राकेश कुमार, महिंद्र पाल, संदीप कश्यप, राजेश दत्ता, संदीप, गगन, गणेश जट्ट व नंदलाल सहित अन्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। दुकानदारों का कहना है कि सावन माह के पावन अवसर के बीच भंडारे का आयोजन सर्व मंगल कामना के साथ किया गया है। भविष्य में भी दुकानदारों के सहयोग से इस प्रकार के पुनीत कार्यों को जारी रखा जाएगा। संवाद