फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ गोशाला में चार अगस्त को गऊओं की होगी बिक्री : सभा

Wed, 31 Jul 2024 04:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
संतोषगढ़ में गो र​क्षिणी सभा के पदा​धिकारी गोष्ठी के दौरान। संवाद
विज्ञापन
गो रक्षिणी सभा संतोषगढ़ ने किया गोष्ठी का आयोजन, गोष्ठी में लिए गए कई गो हित फैसले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। गो रक्षिणी सभा संतोषगढ़ आवश्यक गोष्ठी सभा में गो हित के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसके लिए गो रक्षिणी सभा की अहम बैठक प्रधान दिलबाग सिंह वैद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
गोशाला में हुई गोष्ठी में यहां गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, गोशाला में गउओं की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की गई। पदाधिकारियों की ओर से आगे आने वाली सर्द ऋतु में गउओं व नंदियों को कहां रखा जाए, इस पर विचार रखे गए। वहीं, उपायुक्त ऊना को गोशाला की वस्तु स्थिति से अवगत करवाने का निर्णय लिया गया, ताकि गउओं को उचित स्थान मिल सके। इसके साथ ही लोगों की गउओं के प्रति पालने की बढ़ती हुई रुचि एवं सेवा भावनाओं को देखते हुए चार अगस्त रविवार को गोशाला में गऊओं की बिक्री सुबह 11 बजे करने का निर्णय लिया गया, ताकि गउओं को अपना घर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान दिलवाग सिंह वैद ने सभी के विचारों संग सहमति दर्ज कराई। साथ ही गो सेवा के लिए सभी से मिलकर इसी प्रकार प्रयास करने का आह्वान किया। इस गोष्ठी में सभा में विजय प्रभाकर, महासचिव प्यारे लाल शास्त्री, प्रभाष जोशी, लेखाकार छोटू राम सैनी, अश्विनी कुमार गौतम, नरेंद्र सिंह सैनी, राकेश चब्बा, जगमोहन सिंह वालिया, चरण दास महाजन, रोहित शर्मा, डा राम नारायण प्रभाकर, गणपति गौतम, अशोक कुमार कौशल आदि गो सेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें