फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुकानदार 15 दिन में किराया जमा करवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति गगरेट की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। अध्यक्ष रीटा धीमान की अध्यक्षता और सीईओ सुरिंदर कुमार जेतली की अगुवाई में बुधवार को पंचायत समिति गगरेट की बैठक हुई। इसमें समिति सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी भी शामिल हुए। बैठक में आय-व्यय, विकास कार्यों व दुकानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि दुकानदार 15 दिन में अनुबंध नवीनीकरण व बकाया किराया जमा करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ सुरिंदर जेतली ने पंचायत उन्नति सूचकांक पर अधिकारियों से चर्चा की और कार्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें