फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कलोह में चिट्टा बरामद, पालमपुर के तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट थाना क्षेत्र के तहत कलोह में पुलिस ने 3.36 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्ण सिंह (31) निवासी गांव बल्ली डाकघर सपड़ूल, हिमांशु राणा (28) निवासी गांव व डाकघर थुरल, और संदीप राणा (26) निवासी सपड़ूल, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुराना अंब सड़क मार्ग पर कलोह के समीप यातायात जांच के लिए पुलिस टीम ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान गगरेट की ओर से आ रही एक सफेद रंग की अल्टो कार को रोका गया, जिसे कर्ण सिंह चला रहा था। गाड़ी में उसके साथ अन्य दोनों आरोपी भी सवार थे। तलाशी के दौरान कार से 3.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना, अमित यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उनका किन नशा तस्करों के साथ संपर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें