फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, ब्राह्मण योद्धा परशुराम को न भूलें अनुराग कश्यप
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। शिवसेना बाला साहब ठाकरे (शिंदे गुट) के प्रांत अध्यक्ष शिवदत्त विशिष्ट ने बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ब्राह्मणों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसे लेकर समस्त ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। शिवसेना के प्रांत प्रमुख शिवदत्त विशिष्ट ने कहा कि वह महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों की सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। भारत की जनता यह न भूले कि एक ब्राह्मण की ओर से ही स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआती लड़ाई लड़ी गई थी, जिसका नाम था मंगल पांडे। ब्राह्मण समाज ने देश को अनेक योद्धा, उच्च कोटि के विद्वान दिए। आज़ादी से अब तक शासन और प्रशासन के कई उच्च दायित्वों पर ब्राह्मण समाज के लोग अपनी कड़ी मेहनत से देश सेवा में जुटे हुए हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा और कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन अनमोल कालिया ये सब ब्राह्मण कुल में पैदा हुए थे। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के संरक्षक पंडित शिव किशोर वासुदेव, प्रदेश महामंत्री पंडित एसआर अवस्थी, युवा ब्राह्मण सभा ऊना के अध्यक्ष पंडित चंदन शर्मा, महिला विंग की उपाध्यक्ष मीना शर्मा, पंडित प्यारे लाल शास्त्री ने कहा कि अनुराग कश्यप इस बात को कतई न भूलें कि महा योद्धा परशुराम भी एक ब्राह्मण ही थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें