फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 110 सार्वजनिक शौचालयों का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। विकास खंड बंगाणा में स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब तक चार वर्ष में स्वीकृत 113 सार्वजनिक शौचालयों में से 110 का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इन शौचालयों का लाभ अब आम जनता को मिलने लगा है। शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर कार्यरत समितियों को सौंपी है। स्कूल परिसरों में बने शौचालयों की देखभाल संबंधित स्कूल प्रबंधन समितियों के हवाले की गई है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में यह जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बने शौचालयों के संचालन एवं देखरेख के लिए ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों और युवक मंडलों को केयरटेकर कमेटी बनाकर यह कार्यभार सौंपा गया है। खंड विकास अधिकारी ने उम्मीद जताई कि इस सामूहिक जिम्मेदारी से शौचालयों की स्वच्छता बनी रहेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी हालातों में सुधार आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें