शिवबाड़ी-कलोह चौक सड़क डेढ़ माह रहेगी बंद
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा 12 किलोमीटर के बाईपास रोड का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आशा देवी से शिवबाड़ी तक सड़क बनकर पूरी तरह तैयार है। अब शिवबाड़ी से कलोह चौक तक की सड़क का निर्माण कार्य पूरे जोरों पर है। सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की रुकावट न हो, इसके लिए एसडीएम गगरेट विनय मोदी से इस मार्ग का ट्रैफिक वाया गगरेट करने की मंजूरी दे दी है। अब इस मार्ग का यातायात 45 दिन के लिए वाया गगरेट चौक से होकर गुजरेगा। सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार कमल ठाकुर ने बताया कि लगभग तीन किलोमीटर के इस मार्ग को बनाने के लिए लगभग 20 दिन का समय लगेगा। उसके बाद लगभग 25 दिन इस सड़क की क्यूरिंग को समय चाहिए, जिससे सड़क मार्ग की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग को अपील की।