फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवबाड़ी मेला : स्टार नाइट में दिखी छोटी काशी मंडी की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवबाड़ी मेले को करवाया जाएगा जिला स्तरीय मेला घोषित : कमलेश
विज्ञापन

पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर, पहाड़ी लोकगायक करनैल राणा सहित अन्य कलाकारों ने खूब नचाए दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। द्रोण महादेव की नगरी शिवबाड़ी अंबोटा में पहली बार आयोजित स्टार नाइट में छोटी काशी मंडी की झलक दिखी। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर जिस तरह से प्रसिद्ध गायकों की आवाज पर लोग थिरकने को मजबूर हो जाते हैं, ठीक उसी तरह यहां पहुंचे पंजाबी व पहाड़ी गायकों की आवाज पर लोग झूमते नजर आए। पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने अपनी दमदार आवाज में जब ..तेरे गुट नू कड़ा सरदारनिए, पैरां नू झांझर पा दांगे गाना गाया तो लोग झूमने पर विवश हो गए। स्टार नाइट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर न सिर्फ इस प्रयास की सराहना की बल्कि इस मेले को जिला स्तरीय मेला घोषित करवाने का आश्वासन भी दिया। शिवबाड़ी मेला उपमंडल अंब सहित जिला ऊना का ही प्राचीनतम मेला है। मूलरूप से गेहूं की कटाई के बाद जब किसान फसल समेट कर फ्री हो जाते हैं तब इस मेले का आयोजन सदियों से होता आया है। मेले में पहले लोगों के मनोरंजन के लिए कम सुविधाएं उपलब्ध होती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। यहां एक वर्ग ऐसा भी था जो मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शामिल करने के पक्ष में था। पिछले साल पहली बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू करने का प्रयास किया गया, तो इस साल मेले को प्रदेश के अन्य मेलों की श्रेणी में खड़ा करके यहां भी स्टार नाइट का शानदार तरीके से आयोजन किया गया है। शिवबाड़ी मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचीं विधायक कमलेश ठाकुर का ढोल की थाप पर इस्तकबाल हुआ तो आसमान रंग बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर हो उठा। मंच पर धमाल मचाने में पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर, पहाड़ी लोक गायक करनैल राणा, इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल, दिशिता सिंह व फिरदौस बैंड सहित स्थानीय कलाकारों ने कोई कसर नहीं रखी। करनैल राणा ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत सुनाकर मेले को लूटने को प्रयास किया। फिरदौस बैंड की ओर से शिव स्तुति पर दी गई प्रस्तुति ने हर किसी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक राकेश कालिया ने कहा कि कुछ लोगों ने मेले के सफल आयोजन में अड़ंगा डालने का प्रयास किया लेकिन उनकी तमन्ना थी कि उपमंडल गगरेट का यह मेला प्रदेश स्तर पर ख्याति प्राप्त करे और एक दिन राज्य स्तरीय मेला घोषित हो। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

बाक्स

स्टार नाइट को लेकर लोगों में दिखा खूब क्रेज



शिवबाड़ी मेले में पहली बार आयोजित स्टार नाइट के लिए लोगों में खूब क्रेज दिखा। दूर-दूर से लोग बड़े गायकों के साथ नवोदित गायकों को सुनने के लिए पहुंचे। कई नवोदित गायकों ने भी अपनी कला से लोगों को खूब आश्चर्यचकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें