फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव पुराण कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। उपमंडल अंब के बहेड़ी में शनिवार से शुरू हुई श्री शिव पुराण कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। शोभा यात्रा बहेड़ी से शुरू होकर चुरुडू, बडूही, दियाडा तथा हंबोली से होते हुए शिव कथा के पंडाल तक खत्म हुई। मनमोहक झांकियों को प्रदर्शित किया गया एवं शिव पार्वती की वेषभूषा में कलाकारों की ओर से मनमोहक नृत्य को प्रस्तुत किया गया। शिव कथा पुराण में पहले दिन कथावाचक कृष्ण कन्हैया जोशी ने कहा कि शिव पुराण 18 पुराणों में से एक है। इसमें भगवान शिव की लीला और कथाओं का वर्णन मिलता है। इस पुराण में शिव की महिमा को कथाओं के रूप में बताया गया है। ऐसे में यदि आप शिव पुराण का पाठ करते हैं तो इससे आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें