फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुणे में भारतीय छात्र संसद में विधायक विवेक शर्मा ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। महाराष्ट्र के पुणे में 8 फरवरी से आयोजित 14वीं भारतीय छात्र संसद में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और एमआईटी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और बोट कंपनी के सह-संस्थापक अमन गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की छात्र संसद में चार प्रमुख सत्र आयोजित किए गए। इनमें विभिन्न सामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सत्र में वक्ताओं ने भारतीय राजनीति में विभिन्न विचारधाराओं की प्रासंगिकता और उनके प्रभाव पर विचार-विमर्श किया। इस चर्चा में सामाजिक कल्याण योजनाओं और उनके आर्थिक प्रभावों पर बहस की गई। इस दौरान बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, एनएसयूआई के प्रभारी डॉ. कन्हैया कुमार, पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, सांसद राजकुमार रौत और अन्य सदस्य शामिल रहे। छात्र संसद के समापन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री दत्तात्रेय भरणे, महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे, और मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के करीब एक दर्जन विधायक इस सत्र में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें