मुबारिकपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रदेश शिवसेना अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट व
पंचायत चुनाव में उम्मीदवार उतारने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। शिवसेना (शिंदे) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट ने कहा कि शिवसेना हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में भाग लेगी। संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने के लिए नई नियुक्तियां की जाएंगी। युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना मजबूत होकर चुनाव में उतरेगी।
शिवदत्त विशिष्ट ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजू को प्रदेश में शिवसेना को मजबूत करने की कमान सौंपी। कहा कि आलाकमान के आदेश अनुसार युवा राजेश तत्काल प्रभाव से प्रदेश में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कमान संभालेंगे।
शिवदत्त ने रविवार को मुबारिकपुर में पत्रकार वार्ता में देश भर के विभिन्न धार्मिक डेरों की ओर से धर्म की आड़ में राजनीतिक गतिविधियों और नेताओं की चमचागिरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धर्म गुरुओं का काम धर्म का प्रचार-प्रसार करना है न कि गद्दी पर बैठकर नेताओं को बुलाकर उनका महिमा मंडन करना नहीं।