फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिखा ने गर्भ संस्कार में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के गांव चलेट की बेटी शिखा मनकोटिया ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि गर्भ संस्कार जैसे गूढ़ और वैज्ञानिक विषय को समाज में लोकप्रिय बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। लखनऊ विश्वविद्यालय की टॉपर रही शिखा मनकोटिया ने गर्भ संस्कार में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल किया। वर्तमान में वे शूलिनी विश्वविद्यालय से योग और गर्भ संस्कार विषय में पीएचडी कर रही हैं। शिखा का मानना है कि गर्भ संस्कार केवल धार्मिक या परंपरागत प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह वैदिक विज्ञान है। इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ी को संस्कारित, स्वस्थ और सफल बनाया जा सकता है। उनका उदाहरण इस दृष्टांत से मिलता है कि जैसे बीज बोने से पहले मिट्टी तैयार की जाती है, उसी प्रकार मां के गर्भ में सही संस्कार देने से समाज की नींव मजबूत और समृद्ध बन सकती है। आज शिखा विभिन्न मंचों, कार्यशालाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही हैं। वे गर्भ संस्कार की महत्ता को सरल भाषा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समझा रही हैं। स्थानीय लोग शिखा की इस पहल को न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें