फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुख्यमंत्री सुक्खू और शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना के अध्यक्ष शशि सैणी और महासचिव संजीव कुमार ने सरकार के 7ए नियम विलोपन के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संघ ने इसे कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी बताते हुए कहा कि इससे मासिक 10-15 हजार रुपये तक का नुकसान होगा। पहले से ही 2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को हायर ग्रेड पे का लाभ नहीं मिला था, अब जिन कर्मचारियों को यह लाभ मिल रहा था, उनसे भी यह अधिकार छीना जा रहा है। शशि सैणी ने उच्च न्यायालय के कर्मचारियों के पक्ष में फैसलों को बिना देरी लागू करने की मांग की, जबकि संजीव कुमार ने अनुबंध सेवा को जोड़कर ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने की आवश्यकता जताई। संघ ने चेताया कि सरकार यदि सचमुच कर्मचारी हितैषी है तो ठोस कदम उठाए, अन्यथा कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें