फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत लोअर अंदौरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता दीपिका नेगी, सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट दो अंब की ओर से की गई। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना एवं उप-मंडलीय विधिक सेवा समिति, अंब के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान दीपिका नेगी एवं अधिवक्ता अनिता ने उपस्थित जनसमूह को विधिक विषयों पर जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकार, आपदा राहत और मुआवजा प्रावधान, तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। शिविर का उद्देश्य मजदूरों, दैनिक वेतनभोगियों और समाज के वंचित वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें न्याय तक सरल पहुंच प्रदान करना था। इस अवसर पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर में सक्रिय भागीदारी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें