फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां भी भगवान श्रीराम का नाम आता है, कांग्रेस करती है विरोध : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, कांग्रेस तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति की राह पर चल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के टकारला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम सेतु हो, राम मंदिर हो या ‘जी राम जी योजना’ जहां भी भगवान श्रीराम का नाम आता है, कांग्रेस विरोध में उतर आती है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने ‘जी राम जी योजना’ की जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत आम लोगों को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश मजदूरी भुगतान में देरी होती है, तो लाभार्थियों को अतिरिक्त भुगतान का प्रावधान भी रखा गया है, जिससे सीधे आम जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें