फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तीरंदाजी में शनाया ने जीता रजत, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Wed, 30 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। घुमारवीं के मिनर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा शनाया शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही शनाया का चयन सब जूनियर स्तर की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में मुकाबले करवाए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से स्कूली खिलाड़ियों ने भाग लिया। गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के छह विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में कार्तिक चौधरी तथा सब जूनियर और जूनियर वर्ग में यश जसवाल और परमवीर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता से लौटने पर स्कूल प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। ऊना जिला तीरंदाजी एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं स्कूल निदेशक ज्योति गौतम ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। स्कूल के निदेशक डीपी राय और प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमारी ने भी शनाया शर्मा समेत सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें