फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने मनाया भगत सिंह, राजगुरु का शहीदी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतोषगढ़ (ऊना)। शहीद भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से रविवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस गौतम फिलिंग स्टेशन पर मनाया गया। क्लब के संयोजक एडवोकेट राजीव गौतम की अगुवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शहीद ए आजम भगत सिंह के चित्र को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही देश की आजादी में उनकी ओर से दिए गए योगदान को याद किया गया। एडवोकेट राजीव गौतम ने कहा कि देश की आजादी में भगत सिंह की शहादत को कभी अनदेखा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

आज देश जिन बुलंदियों पर है, उसमें आजादी के आंदोलन में भगत सिंह और उनके साथियों की कुर्बानियां का लहू नींव है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर हम सभी को समाज में आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर सभी ने मिलकर भगत सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और एकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें