फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में सीवरेज व्यवस्था बेहाल, जगह-जगह चैंबर ब्लॉक

Sun, 09 Aug 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले से पहले सीवरेज व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। धार्मिक नगरी में जगह-जगह सीवरेज के चैंबर ब्लॉक होने के कारण गंदे पानी की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

मंदिर के गेट-एक के पास सीवरेज लीकेज की समस्या बनी हुई है, जबकि गेट-तीन के पास सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। दुकानदार संदीप कालिया और हितेश कालिया ने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंदे पानी के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
चिंतपूर्णी में इन दिनों काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास सीवरेज की इस तरह की समस्या श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि सीवरेज चैंबरों की नियमित सफाई और ब्लॉकेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
वहीं, जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कई जगह सीवरेज चैंबर ब्लॉक होने की समस्या सामने आ रही है। पिछले कल भी लिफ्ट वाली साइड पर ब्लॉक हुए चैंबर को खोला था। उन्होंने कहा कि गेट-तीन के पास सामने आई समस्या का भी शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें