फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या स्कूल ऊना में सात छात्राओं ने नहीं दी प्री बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
कन्या स्कूल ऊना में प्री बोर्ड परीक्षा के बाद बाहर निकलीं छात्राएं। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। दिन सोमवार, समय दोपहर 12 बजकर 10 मिनट। स्थान ऊना शहर का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर। रात के समय बारिश होने के बाद खिलखिलाती धूप के चलते स्कूल परिसर में काफी चहल-पहल थी। 10वीं और जमा दो की प्री बोर्ड परीक्षा के चलते छात्राएं चर्चा करतीं नजर आईं।
विज्ञापन

सभी छात्राओं के चेहरे उत्साह से भरे थे। इससे पता चल रहा था कि प्री बोर्ड परीक्षा में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। परीक्षा देने के लिए सभी छात्राएं स्कूल परिसर से बाहर आ रही थीं। अमर उजाला टीम दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर प्रधानाचार्य कक्ष पहुंची। प्रधानाचार्य से हुई बातचीत से पता चला कि 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में 80 में से 74 छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उधर जमा दो में 120 छात्राओं में से एक अनुपस्थित थी। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से छात्राएं परीक्षा देने नहीं आईं।
विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए कर रहे कड़ी मेहनत : सोमनाथ
प्रधानाचार्य सोमनाथ धीमान ने कहा कि सभी विद्यार्थी परीक्षाओं को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आठ मार्च से विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ये 20 मार्च तक चलेंगी। इसके साथ बाकी कक्षाओं की भी वार्षिक परीक्षाएं भी ली जा रही हैं। स्कूल में एसओपी के नियमों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल में करें परीक्षाओं की तैयारी : प्रवक्ता सुरेश
कॉमर्स के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने कहा कि छात्राओं की पढ़ाई को लेकर उनके ऑफ और ऑनलाइन डाउट्स क्लिअर किए जा रहे हैं। इसके साथ छात्राओं से कहा गया है कि अगर घर पर पढ़ाई नहीं हो रही तो स्कूल खुले होने के समय वे शिक्षकों की निगरानी में पढ़ाई कर सकती हैं। इससे वो कम समय में अधिक से अधिक तैयारी कर सकेंगी।
वार्षिक परीक्षाओं की करवाई तैयारी : निहारिका
जमा एक की छात्रा निहारिका सैनी ने कहा कि स्कूल स्टाफ की ओर से वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी अच्छे तरीके से करवाई गई है। इसके चलते उन्हें वार्षिक परीक्षाओं को लेकर डर नहीं है।
बिना किसी डर के दे रही हैं परीक्षा : शीनम
जमा एक की छात्रा शीनम ने कहा कि स्कूल में कोविड-19 से छात्राओं की पूरी सुरक्षा रखी जा रही है। इसके साथ सभी छात्राएं बिना किसी भय से वार्षिक परीक्षाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें