मैहतपुर (ऊना)। पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने गश्त के दौरान सत्संग घर के पास अपर देहलां निवासी बुजुर्ग से देसी शराब की सात बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह (70) निवासी अपर देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब ले जाने का लाइसेंस और परमिट मांगा लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के अनुसार मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।