फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी क्षेत्र में कार्य के लिए कार्यकर्ताओं में सेवा भाव आवश्यक : रणौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब में सहकार भारती ऊना ने अपना स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार गीत से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग के संगठन प्रमुख यशपाल रनौत और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र जगोता रहे। इस दौरान जिला संगठन प्रमुख विजय कुमार, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार व जिला महामंत्री तरसेम चंद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी जरियाल तथा प्रांत विपणन प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक पठानिया भी उपस्थित रहे। यशपाल रनौत ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से संगठन के गठन की पृष्ठभूमि बताई और संगठन की ओर से किए गए कार्यों से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने सहकारी क्षेत्र में कार्य के लिए कार्यकर्ताओं में संस्कार और सेवा भाव के गुणों को आवश्यक बताया। जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने जिले में सहकार भारती की गतिविधियों को बढ़ाने तथा अधिक से अधिक सहकारी सभाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। जिला संगठन प्रमुख विजय कुमार ने संगठन के विस्तार के लिए तहसील स्तर तक कार्यकारिणी का गठन करने तथा सहकारी सभाओं के गठन पर जोर दिया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं, जिला ऊना की सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं , सहकार जनों और महिला शक्ति तथा ऊना जिला के सहकारिता जगत के विभिन्न लोगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें