संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद के वार्ड चार स्थित गुरुद्वारा शहीदा सिंहा में मकर संक्रांति पर चालीस मुक्तियों की याद में सालाना समागम मनाया गया। मकर संक्रांति पर मुगलों के साथ लड़ाई करते हुए महासिंह और चालीस सिंह शहीद हुए थे। इनकी याद को लेकर माघी का शहीदी दिन मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में रविवार को अखंड पाठ शुरू किए गए थे। मंगलवार को अखंड पाठ का भोग डाला गया और निशाना साहिब की रस्म अदा की गई। गुरुद्वारा साहिब में रात के समय भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसमें रागी भाई कर्मजीत सिंह भबोरसाहिब, भाई बलविंदर सिंह देहरादून कथा वाचक, भाई हरजीत सिंह कविशरी जत्था सहित सालाना समागम पर चालीस मुक्तियों के इतिहास के बारे में बताकर कीर्तन कर अपने शबद से संगत को गुरु की बाणी से जोड़ा। गुरु बाणी कीर्तन के बाद सरवत के भले के लिए अरदास पढ़ी गई। वहीं, संगत में गुरु का लंगर अटूट चला। इस मौके पर प्रधान गुरद्वारा शहीदा सिंहा सतवीर सिंह, संतोख सिंह, गुरवीर सिंह, सतनाम सिंह, मास्टर मलकियत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, मुख्य ग्रंथी भजन सिंह, हरजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद