मैहतपुर (ऊना)। आश्रय पुरोधा वृद्ध आश्रम चडतगढ़ में वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता अनिता शर्मा, सचिव जिला न्यायिक प्राधिकरण ऊना ने की। उनके साथ अनिता देवी जिला कल्याण अधिकारी ऊना ने भी वरिष्ठ नागरिकों को इस दिवस की बधाई दी। इन अधिकारियों ने बुजुर्गों को पेश आने वाली समस्याओं को ध्यान से सुना और इनके समाधान के बारे सलाह दी। डीएलएसए सचिव ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं और इनकी देखभाल करने की जरूरत है। वहीं, गांव के लोगों ने नियमित रूप में चडतगढ़ को बस चलाने की मांग भी उठाई। जिला कल्याण अधिकारी ने सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को 3 अक्तूबर को बचत भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर सुरेश ऐरी प्रधान, नागरिक सुविधा केंद्र ने आए हुए अधिकारियों का और उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया।