फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी उत्पादों पर 108 दिनों तक रहेगी 20 प्रतिशत छूट : गौतम

Thu, 03 Oct 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती खादी ग्रामोद्योग भंडार हमीरपुर रोड ऊना डीआरजी कांप्लैक्स में बडी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य नंगल सलागंडी अधिवक्ता शोभित गौतम ने रीबन काटकर शुभारम्भ किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 108 दिनों के लिए खादी उत्पादों, सूती खादी, ऊनी खादी, कम्बल नमदा, पोलीवस्त्र, रेशम स्पन रेशम रील्ड पर 20 प्रतिशत विशेष छूट दी जाएगी। गौतम ने कहा कि ग्रामीण कामगारों द्वारा तैयार खादी उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है तथा विशेष छूट का लाभ सभी खादी प्रेमियों व खादी ग्राहकों को मिलेगा। गौतम ने कहा कि खादी वस्त्र हमारा स्कीन मैत्री है, खादी वस्त्र हमारा शुद्ध स्वदेशी है। खादी हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है। खादी युवाओं के लिए फैशन भी है। आज खादी ने एक नई उड़ान ली है। आज विदेशी भी खादी की ओर आकर्षक हो रहे हैं। आज विदेशों में भी खादी का प्रचलन बड़ा है। गौतम ने इस पावन पर्व पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की फोटो पर पुष्पाजंली अर्पित की तथा ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर स्थानीय आईटीआई के छात्रों ने भाग लिया तथा खादी के उत्पादों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सुरेश दत शर्मा, प्रेेम शर्मा, ईशु ठाकुर, निखिल शर्मा अधिवक्ता, साहिल कुमार, अनिल ठाकुर अधिवक्ता, अंकुश सैनी, सौरव सैनी, मोहित शर्मा व कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। यह जानकारी गुरमीत सिंह शाखा प्रबंधक श्री सिद्ध बाबा लक्ष्मण जती खादी ग्रामोद्योग भंडार हमीरपुर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें