फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह होंगे मजबूत : चंचल

Sat, 06 Jun 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड धनेत से नवनिर्वाचित सदस्य चंचल बाला ने चुनाव में समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में चंचल बाला ने कहा कि चुनाव जीतना एक बड़ी जिम्मेदारी है। वह जनता की उम्मीदों तथा आकांक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी। जिला परिषद सदस्य के रूप में वह गांव के लोगों की समस्याओं को सुनेंगी और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जाएगा। चंचल बाला ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक अपने वार्ड को नशा मुक्त बनाना है इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें