संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए एकदिवसीय चयन प्रक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्पोर्टस डिपार्टमेंट के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि आगामी होने वाले हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप के लिए क्रिकेट का अंतिम चयन प्रक्रिया कैंप का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्यों ने चयन प्रक्रिया के हर मानक को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों में शुभम बीकॉम तृतीय, साहिल शर्मा बीकॉम तृतीय वर्ष, अभिषेक बीए तृतीय वर्ष, अभिनव शर्मा बीसीए तृतीय सेमेस्टर, विकास बीकॉम तृतीय वर्ष, ध्रुव बीबीए तृतीय सेमेस्टर, साहिल धीमान बीएससी द्वितीय वर्ष, कुशल कुमार बीकॉम तृतीय वर्ष, साहिल शर्मा एमए प्रथम सेमेस्टर, प्रांश शर्मा बीकॉम प्रथम, विवेक बीसीए तृतीय सेमेस्टर, सनी बीकॉम द्वितीय, सनी शर्मा एमकॉम प्रथम सेमेस्टर, सक्षम बीएससी द्वितीय वर्ष, अभिनय बीए तृतीय, गौरव एमए प्रथम सेमेस्टर रहे। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुझाव दिए, ताकि वह आगामी होने वाले हिमाचल प्रदेश चैंपियनशिप में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें।