फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने संभाली व्यवस्था

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में बुधवार से निजी सुरक्षा कर्मियों ने व्यवस्था संभाल ली है। सरकार के निर्देशों के बाद ऐसा किया गया है। 17 सुरक्षाकर्मी अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखने के लिए तैनात रहेंगे।
बुधवार सुबह से ही कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान पार्किंग से लेकर ओपीडी तक सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहे। हालांकि बुधवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी ओपीडी के बाहर से मरीजों से एक-एक कर ओपीडी के अंदर भेजते नजर आए। इसके अलावा इंतजार कर रहे मरीजों को ओपीडी के बाहर लगे बेंचों पर इंतजार करने के लिए कहते नजर आए।
बता दें कि इससे पूर्व होमगार्ड के जवान यह व्यवस्था देखते थे। लेकिन, उन्हें अब सरकार के निर्देशों के बाद हटा दिया गया है। जबकि पांच सुरक्षा कर्मियों को शाम और चार कर्मियों को रात में तैनात किया है। साथ ही उन्हें वार्ड में होने वाली भीड़ को नियंत्रण करने के लिए निर्देश दिए हैं। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है।
विज्ञापन

यहां पर जिले भर से मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों को लंबी कतारों में सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों को पर्ची के मुताबिक बुलाने के लिए हर एक ओपीडी में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें