ग्राम पंचायत मोमनियार में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार व टास्क फोर्स घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करत
ऊना। नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है। जो सभी खंड की पंचायतों में चल रहा है। इसी कड़ी में पंचायत मोमनियार में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने खुद घर-घर जाकर पूरी पंचायत टास्क फोर्स में जोश भरा। एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बंगाणा खंड की मोमनियार पंचायत में हर घर दस्तक अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी भी इस अभियान को सफल बनाने में पंचायत स्तर तक अपना पूरा सहयोग करेंगे। ताकि हर घर नशे के खिलाफ जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिक्कत आती है तो वह नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है। बौल स्कूल के बच्चों ने मेंटर टीचर की सहायता से हर घर दस्तक अभियान के साथ नशे के खिलाफ रैली भी निकाली। इसमें स्कूल का पूरा प्रशासन शामिल हुआ। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे ड्रग फ्री एप के बारे में भी पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों को जानकारी दी। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, पंचायत प्रधान अंजना, उपप्रधान इकबाल सिंह, मानव सेवा समिति के सभी सम्मानित सदस्य, कुटलैहड़ कांग्रेस के सचिव सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।