फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वैज्ञानिक की मौत

Mon, 28 Mar 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
कार दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ब्रह्मपुर के निकट सड़क हादसे में एक वैज्ञानिक की मौत हो गई। हादसा एक लावारिस बछड़े को बचाते-बचाते पेश आया। जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी बगडोल देहरादून जो सीएसआई में बतौर वैज्ञानिक पद पर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब छह बजे अपनी कार में कांगड़ा हिमाचल की ओर जा रहे थे कि गांव ब्रह्मपुर के निकट एक लावारिस बछड़े से कार टकराने के उपरांत एक पेड़ से जा टकराई, जिससे उनका मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नंगल पुलिस मौके पर पहुंची और धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जांच अधिकारी एएसआई कश्मीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें