फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट वर्दियों की खराब क्वालिटी को लेकर जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सरकारी स्कूलों में खराब क्वालिटी की वर्दियों के लगातार आ रहे मामलों की जांच शुरू हो गई है। स्कूलों से आई शिकायतों को शिक्षा विभाग अपने स्तर पर जांच कराने के बाद शिमला निदेशालय को भेजेगा। यहां जांच कमेटी इन मामलों को देखेगी और उसके बाद संबंधित कंपनी से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
विज्ञापन

घटिया वर्दी देने पर कार्रवाई भी होगी। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों को बांटी खराब वर्दियों की जांच के लिए शिक्षा मंत्री ने जांच के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के करीब सभी जिलों से स्मार्ट वर्दियों की खराब क्लालिटी को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसी तरह जिला ऊना से भी कई स्कूलों ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में शिकायत की है। दूसरी ओर शिक्षक संगठनों ने भी इसका काफी विरोध किया है।
शिक्षकों का कहना है कि सरकार की ओर से दो वर्षों के बाद विद्यार्थियों के लिए वर्दियों का वितरण किया गया है, उसमें भी खामियां पाई जा रही हैं, जो सही नहीं है। इसके साथ जिला ऊना के कई बीईओ और स्कूल प्रबंधनों ने स्कूलों में बिना जांच के भी स्कूलों में वर्दियों का वितरण कर दिया था। इससे अगर सरकार व विभाग की इस मामले में जांच होती है तो उक्त स्कूल प्रबंधन भी इस कार्रवाई के लपेटे में आ सकते हैं। हालांकि शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश थे कि सैंपलों की जांच के बाद ही निर्देश जारी होने पर स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दियां बांटीं जाएंगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने दिए हैं निर्देश : राणा
उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने कहा कि स्मार्ट वर्दी की शिकायतों को लेकर प्रदेश शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जांच के लिए निर्देश जारी किए हैं। अब जहां से वर्दियों की सप्लाई हुई थी, वहां से जांच शुरू होगी। इसमें कंपनी प्रबंधन पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें