दौलतपुर चौक (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल में तीन दिवसीय बाल विज्ञान मेले का विधायक राजेश ठाकुर ने शुभारंभ किया। उन्होंने मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य असीम धीमान के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद छात्राओं ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया।
राजेश ठाकुर ने कहा कि विज्ञान के बिना जीवन संभव नहीं है। विज्ञान की सहायता से जीवन की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे देशभक्त बनें, अध्यापक बच्चों पर मेहनत करे और उनमें कोई भी कमी न रहने दें। विधायक ने गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के लिए 11 हजार रुपये दिए। विज्ञान मेले में 68 स्कूलों के करीब 305 बाल वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। मेले में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, वैज्ञानिक क्रियाकलाप, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, सर्वे रिपोर्ट, स्किट, गणित ओलंपियाड सहित अन्य वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर राममूर्ति शर्मा, प्रमोद ठाकुर, संजय, सुरजीत सिंह, नंद किशोर, राजेश परमार, विज्ञान पर्यवेक्षक संदीप कटवाल, एसएमसी प्रधान राकेश कुमार, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, अजय शर्मा, केडी शर्मा, मदन कुमार, अनिल बख्शी, अमर सिंह, दिलबाग सिंह, राजेश कुमार, मुख्य अध्यापक नरेश शर्मा, सतीश परमार, स्कूल प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष संजीव पराशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कौंडल, महासचिव शशि सैनी, विज्ञान अध्यापक संघ के जिला प्रधान चंद्रकेश धीमान, महासचिव विपन सोहल, राज्य उपाद्यक्ष रणजीत सिंह, सुरेश कुमार, कल्पना सैनी, अजय कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार, सतिंद्र कौशल, बरजिंद्र, चंद्रेश, हरदीप, निशा, रामपाल खट्टा, राजिंद्र पाल, सुरिंद्र कौंडल, अजय अहलूवालिया, बलवीर मनकोटिया, विक्रम सैनी, विद्यालय के शिक्षक सूर्य किरण, वासुदेव ठाकुर, अजय शर्मा, गुरपाल सिंह, संजीव राजन, रविंद्र कुमार, राजन शर्मा, इकबाल खान, दीपिका ठाकुर, सतीश मिन्हास, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, पूनम कुमारी, उर्वशी, रेखा, संदीप कुमार तथा अधीक्षक जयदेव सहित अन्य भी उपस्थित रहे।