फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूल प्रवक्ता सीखेंगे गणित पढ़ाने के नए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
मेन पेज के लिए
विज्ञापन

सोलन में जुटेंगे छह जिलों के गणित प्रवक्ता
एससीईआरटी में 16 से 21 जून तक छह दिवसीय कार्यशाला में लेंगे भाग
बच्चों में गणित विषय के प्रति भय होगा कम
विवि और नामी कोचिंग सेंटर के विशेषज्ञ देंगे टिप्स

जसवीर ठाकुर
ऊना। गणित विषय को लेकर अक्सर बच्चों में घबराहट होती है। इसे दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है। गणित विषय को सहज और सरल तरीके से पढ़ाने के लिए प्रवक्ताओं के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सोलन जिला के एससीईआरटी में 16 से 21 जून तक इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के ऊना, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, किन्नौर चंबा समेत छह जिलों के गणित प्रवक्ता शामिल होंगे और विभिन्न विश्वविद्यालयों के नामी कोचिंग सेंटर के इस विषय से संबंधित विशेषज्ञ गणित प्रवक्ताओं को टिप्स देंगे। गणित विषय के पढ़ाने के एक ही सवाल के नए-नए तरीके के हिसाब से बच्चों को सीखने के लिए प्रवक्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। बच्चों में गणित विषय को लेकर अक्सर भय बना रहता है। इस कार्यशाला के आयोजन में शामिल होने वाले प्रवक्ताओं का भी ज्ञानवर्धन होगा और वह भी तरह-तरह की तरीकों से प्रशिक्षित होकर आगे बच्चों को भी एक ही सवाल को विभिन्न तरीके से पढ़ाने के टिप्स लेंगे। इनका आगामी समय में बच्चों के लिए काफी लाभ होगा और गणित विषय पढ़ाने काफी सहज होगा। कार्यशाला में छह जिलों के 50 से अधिक प्रवक्ता शामिल होंगे। अगर बात ऊना जिला की करें तो यहां से मुकेश कुमार, पायल शर्मा, अनु बाला, गुरदीप सिंह, प्रीति चौधरी, रविंदर कुमार, नीतिका कौशल, दिनेश कुमार सुचिंद्र स्याल शामिल होंगे। शिक्षा विभाग उच्चतर ऊना के उपनिदेशक अनिल तक्खी का कहना है कि छह जिलों के गणित प्रवक्ताओं के लिए सोलन में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर गणित प्रवक्ताओं को गणित विषय को विभिन्न तरीके से एक सवाल को बच्चों को समझाने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें