फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दादा की प्रेरणा से फ्लाइंग ऑफिसर बने आदित्य शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता अरविंदर शर्मा होटल ताज में एचआर और माता पूनम शर्मा हैं गृहिणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के निवासी आदित्य शर्मा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य की इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी का माहौल है। उनका चयन वायुसेना के प्रतिष्ठित पद फ्लाइंग ऑफिसर पर हुआ है, जो उनके दृढ़ संकल्प, मेहनत और देशभक्ति के भाव को दर्शाता है। आदित्य शर्मा एक सामान्य लेकिन प्रेरणादायक पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता अरविंदर शर्मा होटल ताज में एचआर पद पर कार्यरत हैं। जबकि, माता पूनम शर्मा एक गृहिणी हैं, जिन्होंने हमेशा अपने बेटे को सुसंस्कार और देश सेवा की भावना दी। आदित्य के दादा बीआर सुमन भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत्त हैं और आदित्य शर्मा ने उन्हें ही अपना आदर्श माना है। फ्लाइंग ऑफिसर आदित्य शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मेरे दादा लेफ्टिनेंट बीआर सुमन मेरी प्रेरणा रहे हैं। बचपन से ही मैं उनके जीवन और अनुशासन से प्रभावित रहा हूं। उन्होंने मुझे सिखाया कि राष्ट्रसेवा सर्वोपरि है। आज जो मुकाम मैंने हासिल किया है, उसमें उनकी प्रेरणा का बड़ा हाथ है। इस गौरवमयी अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा (आदित्य के मामा) ने उन्हें वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर बधाई दी। आदित्य शर्मा की इस सफलता से न केवल उनका परिवार उत्साहित है, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें