फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल मात्र 40 फीसदी एनुअल चार्ज ही ले रहे : सोमेश

विज्ञापन
ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीबीएसई निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सोमेश शर्मा ने कहा कि स्कूलों की फीस को लेकर अभिभावकों में भ्रम है कि फीस और अन्य चार्ज मनमाने तरीके से वसूले जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मनमाने तरीके से कुछ नहीं किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ही फीस और चार्ज लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऊना में पत्रकारों से बातचीत में सोमेश ने कहा कि निजी स्कूलों को कोरोना संकट के बीच कोई राहत नहीं मिल पाई है। इस समय ऊना जिले में निजी स्कूल मात्र 40 फीसदी ही चार्ज अभिभावकों से ले रहे हैं। जबकि ट्रांसपोटेशन चार्ज की बात की जाए तो स्कूलों को केवल डीजल ही बचा है। जबकि इंश्योरेंस, टैक्स समेत अन्य चार्ज खड़ी बस के भी देने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह अभिभावक कह रहे हैं कि बस चली नहीं तो ट्रांसपोर्ट चार्ज क्यों, उसी तरह बस चली नहीं तो टैक्स क्यों? इस पर उन्होंने पंजाब की तर्ज पर 31 मार्च तक टैक्स माफी की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि निजी स्कूल प्रबंधन की तरफ से किसी भी अभिभावक पर दबाव नहीं बनाया जा रहा है। यदि कोई कोरोना संकट के दौरान बेरोजगार हो गया हो तो वह प्रूफ सहित स्कूल आएं, उनकी पूरी फीस माफ की जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक भी करोड़ों के ऋण तले दबे हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि फिलहाल चाहें तो ट्रांसपोर्ट चार्ज न जमा करवाएं लेकिन एनुअल चार्ज जमा करवाने के लिए आगे आएं। बता दें कि अभिभावकों ने एक निजी स्कूल द्वारा मनमाने तरीके से फीस व ट्रांसपोर्ट चार्ज के आरोप लगाए थे और डीसी ऊना को शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें