फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल बसों की जांच, 87 वाहनों के दस्तावेज जांचे

Wed, 11 Mar 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना को लेकर ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद मंगलवार को पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान लगभग 87 स्कूल बसों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों और अन्य वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण करने को कहा है। इसी क्रम में किए गए निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें