ऊना। हरोली उत्सव में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वां वुमेन फेडरेशन की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत 40 छात्राओं को 2.79 लाख के चेक वितरित किए। यह परीक्षा स्वां वुमेन फेडरेशन द्वारा फरवरी माह में करवाई गई थी। इसमें कक्षा 5वीं से लेकर कक्षा 10वीं तक की छात्राओं को फेडरेशन की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
कक्षा 5वीं के 8 बच्चों को 34 हजार रुपये कीे छात्रवृत्ति दी गई। छठी कक्षा में कुल सात बच्चों को 38 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिली। सातवीं कक्षा के कुल 7 बच्चों को 45 हजार की स्काॅलरशिप दी गई। आठवीं कक्षा के कुल 7 बच्चों को 58 हजार रुपये की स्काॅलरशिप मिली है। कक्षा नौवीं के कुल 6 बच्चों को 54 हजार की छात्रवृत्ति मिली है। दसवीं कक्षा के 5 बच्चों को 50 हजार रुपये की स्काॅलरशिप प्रदान की गई है। संवाद