फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसबीएस पंडोगा को शाह खड्ड ने 4-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
27 से 30 नवंबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शहर के इंदिरा मैदान ऊना में रॉयल क्लब और गलुआ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक चलेगी, प्रतिदिन दोनों वर्गों में चार-चार मैच होंगे। पहले दिन अंडर-17 में खड्ड ने अंबोटा-बी को 5-0 से हराया, जबकि सीनियर वर्ग में शाह खड्ड ने एसबीएस पंडोगा को 4-2 से पराजित किया। मुख्यातिथि प्रिंस पठानिया ने कहा कि फुटबाल केवल खेल नहीं, बल्कि तेजी, कौशल, संतुलन और रणनीति का मिश्रण है। यह खेल फिटनेस बढ़ाने, टीमवर्क, अनुशासन और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में मदद करता है और युवा वर्ग को नशे व बुरी आदतों से दूर रखता है। इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दर्शकों की अच्छी संख्या मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें