फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सूखी ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें, 24 दिन से नहीं हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ने लगे खांसी, बुखार व जुखाम के मामले, गेहूं की फसल भी होने लगी प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नवंबर माह के पहले सप्ताह में हुई छिटपुट बारिश के बाद से जिले में सूखी ठंड का कहर जारी है। पिछले 24 दिनों से जिले में बारिश नहीं हुई है। हवा में बड़ी मात्रा में धूल के कण मौजूद होने से खांसी और जुखाम के मामले बढ़ रहे हैं। हल्की धुंध और ओस भी जिले में पड़नी शुरू हो गई है। रात के समय तापमान 6.6 डिग्री तक पहुंच रहा है जबकि दिन में गर्मी बरकरार है। दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। इस माह की शुरुआत में जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री था जो अब घटकर 25.3 डिग्री तक पहुंच गया है। बारिश नहीं होने के चलते सूखी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी (बाहरी मरीज विभाग) में हर दिन ऐसे करीब 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अचानक बढ़ी ठंड के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बारिश न होने से गेहूं की फसल भी प्रभावित होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिसंबर तक जिले में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

सूखी ठंड से बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- सर्दी से बचाव को पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े व टोपी पहने
- शरीर में पानी की कमी न होने दें, गुनगुना पानी पिएं।
- आवश्यकतानुसार सुबह व शाम को गर्म भाप लें।
- गले में खराश, खांसी, जुकाम व नाक बहने की शिकायत पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
- जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें