फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई चिंतपूर्णी का बैंक कर्मचारी कोरोना संक्रमित, दो दिन के लिए शाखा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। एसबीआई की चिंतपूर्णी शाखा में एक बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित आने के बाद बैंक की शाखा को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। बैंक के बाहर लगे एटीएम को भी दो दिन के लिए बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तीन मई को सभी बैंक कर्मियों के आरटीपीसीआर टेस्ट लिए गए थे। इसमें रविवार को एक बैंक कर्मी संक्रमित पाया गया। संक्रमित आया बैंक कर्मी पहले से ही घर पर आइसोलेट है। बैंक कर्मी के संक्रमित आने के बाद सोमवार को स्टेट बैंक की शाखा बंद ही रही और पूरी शाखा को सैनिटाइज करवाया गया। साथ ही बैंक के जहां भी एटीएम हैं उन्हें भी सैनिटाइज किया गया। यही नहीं सोमवार को बैंक के सारे स्टाफ ने कोरोना टेस्ट भी करवाया।
बैंक कर्मियों और अन्य सारे स्टाफ को मिलाकर 12 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया। सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसबीआई शाखा के उप प्रबंधक अंजन केशव ने बताया कि बैंक स्टाफ का एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बैंक सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगा। बुधवार को बैंक का पहले की तरह रूटीन में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बैंक के सारे स्टाफ ने सोमवार को कोरोना टेस्ट करवाया है। इसमें सभी बैंक कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें