ऊना। वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अपने निजी मोबाइल नंबर 98160-12590 को हेल्पलाइन नंबर के रूप में जारी किया है। इसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह जिला मुख्यालय के आईएसबीटी समेत तमाम बाजारों में लोगों को इस संबंध में पत्रक बांटकर जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि जो आइसोलेशन में हैं, यदि उन्हें किसी प्रकार की मदद की जरूरत है तो वे सत्ती के मोबाइल नंबर पर बेझिझक संपर्क करें। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ने कहा कि सत्ती की अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ता संक्रमण काल में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए व्यापक अभियान चलाएंगे। इसके अतिरिक्त लोगों को संक्रमण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग गाइडलाइंस का पालन करते हुए कोविड-19 की रोकथाम में योगदान सुनिश्चित कर सकें।
भाजपा के मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि कोविड-19 कि संकट की घड़ी में भाजपा हर प्रदेशवासी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पिछले 1 साल में प्रदेश सरकार के नुमाइंदों के साथ-साथ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।