फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सतीश कुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष, 29 सदस्यीय टीम का गठन

Mon, 07 Sep 2026 11:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब/बडूही (ऊना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की 29 सदस्यीय नई ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित की है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कर्मवीर बोध की सहमति और जिला अध्यक्ष बलराम के प्रस्ताव के बाद नई टीम को तत्काल प्रभाव से लागू किया।
अंबहेड़ा राम किशन के सतीश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। नरेश कुमार, गुरदयाल सिंह, महेश कुमार और परविंद्र वर्मा उपाध्यक्ष, जबकि सरवण सिंह, नीलम डोगरा, पुष्पा देवी, जगदीश राम और सुरेश कुमारी महासचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वरियाम सिंह, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, रमेश कुमार और सुनील कुमार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव कुमार प्रवक्ता और अनिल तक्खी मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। रामजी दास और बलविंद्र कुमार मीडिया का काम देखेंगे।
छज्जू राम और देवराज हीरा मुख्य सलाहकार तथा सुमन बाबा सलाहकार बनाए गए हैं। हजारा सिंह, शीतल सिंह, मनजीत भाटिया, जागीर सिंह संधू, जुगल किशोर, हरि दास और मनोरमा देवी को सदस्य बनाया गया है। नई कार्यकारिणी से क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें