संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय महिला वर्ग की 50वीं खंड स्तरीय हरोली एवं ऊना खंड की अंडर -19 प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सोमलाल धीमान ने किया।
वहीं, विशेष रूप से एडीपीओ सेकेंडरी जगजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल गुरबचन धीमान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं स्थानीय स्कूल की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम व स्वागत गीत गाकर की गई। खेलों के शुभारंभ अवसर पर वीरवार को लीग सिस्टम के आधार पर हुए चेस के मुकाबलों में मेजबान कन्या विद्यालय संतोषगढ़ की टीम ने एसडी स्कूल की टीम को हराया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बट्ट कलां की टीम ने नगनोली की टीम को हराकर मैच अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि सोमलाल धीमान ने कहा कि खेल खिलाड़ी की आत्मा होती है। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से खिलाड़ी का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के युग में एक अच्छी शिक्षा के साथ खेलों में भी करियर बनाया जा सकता है। मेजबान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मंच का संचालन डीपीई रजिंदर बैंस एवं खिलाड़ियों की परेड की मेजबानी मेजबान स्कूल के डीपी परवीन शर्मा ने बखूबी निभाई।
प्रतियोगिता के समन्वयक डॉक्टर मुनीश राणा ने बताया कि इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 36 स्कूलों के 390 महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में चेस, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं खो-खो के खिलाड़ियों के मध्य मुकाबले होंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के अलावा मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल गुरबचन लाल धीमान, प्रिंसिपल उपेंद्र राणा, प्रिंसिपल अमित कौशल, प्रिंसिपल रविंद्र धीमान, मुख्य अध्यापक राजीव शर्मा, अधीक्षक सुखविंद्र सिंह सैनी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवी लाल, प्रवक्ता फिजिकल एजुकेशन अरुण कुमार, प्रतियोगिता कॉर्डिनेटर मुनीश राणा, सहायक कॉर्डिनेटर डीपी रामपाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कन्या विद्यालय संतोषगढ़ में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मार्च पास्ट में भाग लेती खिल