फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चारा कुतरने वाली मशीन में करंट की चपेट में आया दंपति, पति की मौत

Fri, 13 Sep 2024 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। क्षेत्र के अकरोट गांव में वीरवार को चारा कुतरने की मशीन से करंट के कारण 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, व्यक्ति को करंट से छुड़ाने का प्रयास कर रही उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है। इस हादसे से क्षेत्र में मातम पसर गया। मृतक की पहचान राकेश कुमार (35) पुत्र हंसराज निवासी गांव अकरोट तहसील अंब जिला ऊना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे यह हादसा हुआ। राकेश कुमार निवासी अकरोट किसी काम से बाहर गया हुआ था। जहां से लौटकर वह घर पहुंचा और पशुओं का चारा काटने के लिए मशीन के पास गया। उस वक्त आसपास कोई नहीं था। चारा मशीन को चलाते ही मशीन में करंट आ गया और राकेश उसकी चपेट में आ गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी रेखा देवी वहां आई, तो उसने पति को मशीन के पास गिरा पाया। इस पर जब वह उसे उठाने लगी, तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। शोर सुनाई देने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिन्होंने पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी रेखा उपाचाराधीन है।
विज्ञापन

उधर, एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेजा गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि बिजली से चलने वाले उपकरणों को पूरी सावधानी से चलाएं। नंगी तारों के कारण अकसर ऐसे हादसे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें