फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संजीव चौहान बने प्रदेश गोवंश सेवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक

Wed, 25 Mar 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऊना जिला से जुड़े कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी। ताजा नियुक्तियों के तहत संजीव चौहान को गोवंश सेवा प्रकोष्ठ में प्रदेश स्तर पर सह संयोजक का दायित्व दिया गया है। वहीं अमित शर्मा को जिला ऊना में इसी प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इन नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दोनों पदाधिकारियों ने इसे संगठन की सेवा का अवसर बताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि गोवंश सेवा और संरक्षण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें